मैं तेरे प्यार में पागल सजना, कैसे बताऊँ रे मैं तेरे प्यार में पागल सजना, कैसे बताऊँ रे जीऊँ तो अब तुझ बिन,सजना अब कैसे जीऊँ रे
छोड़ बाबुल का घर - अँगना, सजना तोड़ भैया से नाता बता तेरे आँगन कैसे आऊँ रे
आकर ओढ़ा जा अपने नाम की चुनरी मन बावड़ी न माने कुछ, कैसे मनाऊँ रे
पाँव की पायल ,हाथ की कँगना, माथे की बिंदिया, सब सूनी लागे तुझे कैसे बताऊँ रे
दुनिया कहे मैं हो गई तेरी दीवानी, वश में मेरे अब नहीं जवानी, इस दाग को अब कैसे धोऊँ रे
|